विज्ञान के चमत्कार
[ रूपरेखा (1) वर्तमान युग विज्ञान का युग (2) यातायात, समाचार, घरेलू सुविधाएं (3) उत्पादन के क्षेत्रों में मिली सफलता (4) मनोरंजन और अस्त्र-शस्त्र के क्षेत्र में विज्ञान का योगदान (5) सही उपयोग से समृद्धि। ]
हमारे जीवन का हर क्षेत्र विज्ञान के चमत्कारों से आज का युग विज्ञान का युग है। आज हर और विज्ञान का बोलबाला है। हमारे जीवन प्रभावित है। विज्ञान के बल पर मनुष्य ने आज असंभव लगने वाले कई सपने संभव कर दिखाए हैं।
विज्ञान का सबसे महत्त्वपूर्ण आविष्कार है बिजली बिजली के आविष्कार के कारण हमारा जीवन अनेक सुविधाओं से भर गया है। विज्ञान ने हमारी यात्राओं को आसान और सुखद बना दिया है। रेलगाड़ी, मोटर, बस, स्कूटर, मोटर साइकिल, जलान वायुयान आदि विज्ञान की ही देन है। इनके द्वारा आज हम बहुत कम समय में लंबी दूरी की यात्रा आराम से कर सकते हैं। यातायात के नवीन और तेज रफ्तार से चलने वाले साधनों के कारण दुनिया छोटी हो गई है। हम कुछ ही घंटों में एक देश से दूसरे देश पहुँच सकते हैं।
विज्ञान के बल पर ही मनुष्य चंद्रमा की सैर कर सका है। टेलीफोन, मोबाइल फोन, बेतार के तार, रेडियो, टेलीविजन, पंखे तथा तरह तरह की मशीनें विज्ञान के कारण ही बन पाई हैं। रही-सही कसर विज्ञान से बने उपग्रहों ने पूरी कर दी है। उपग्रहों के कारण टेलीविजन, ई-मेल और इंटरनेट जैसी सुविधाओं ने आज जीवन में क्रांति मचा दी है। कंप्यूटर (संगणक) भी विज्ञान की ही देन है। कम्प्यूटर के आविष्कार ने आज हमारे जीवन को बहुत गतिशील बना दिया है।
चिकित्सा और कृषि के क्षेत्रों में भी विज्ञान की नई नई खोजों से बहुत लाभ हुआ है। तरह-तरह की औषधियों, शल्यक्रिया की नई-नई पद्धतियाँ एक्स रे, प्लास्टिक सर्जरी, लेसर किरण आदि विज्ञान को अनुपम देन है। कृषि के क्षेत्र में नए-नए यंत्रों तथा तरह-तरह की खादों का आविष्कार कर विज्ञान ने इस क्षेत्र में भी अपनी उपयोगिता सिद्ध कर दी है।
मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान का कम योगदान नहीं है। फिल्मों के चमत्कार ने सारी दुनिया को अपने बस में कर लिया है। टेलीविजन घर-घर का चहेता बन गया है। वीडियो खेलों से लोगों का मन नहीं भरता। कैसेटों ने सुरीली आवाज की नई दुनिया खड़ी कर दी है।
सचमुच, विज्ञान के चमत्कार अद्भुत है। मगर विज्ञान ने जहाँ इतनी सारी सुख-सुविधाएँ हमारे लिए जुटाई हैं, वहाँ तरह तरह के संहारक शस्त्रास्त्रों का निर्माण भी विज्ञान को बदौलत ही हुआ है। ये हथियार बहुत हो विनाशक हैं। दुनिया के सारे देशों को मिलकर इनके निर्माण पर रोक लगानी चाहिए। विज्ञान का उपयोग विनाश के लिए नहीं, विकास के लिए होना चाहिए। विज्ञान के सही उपयोग से मनुष्य ज्यादा सुखो और समृद्ध बन सकता है।
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा