epranali

This is educational blog.

Res

Breaking news

रविवार, ३१ जुलै, २०२२

टेलीफोन से लाभ-हानि

 टेलीफोन से लाभ-हानि 


[ रूपरेखा : (1) एक अद्भुत आविष्कार (2) व्यापार और आम जीवन में उपयोग (3) अन्य लाभ (4) हानियाँ (5) आविष्कारक को धन्यवाद । ] 

                   आधुनिक युग में विज्ञान के अनेक आविष्कार हुए हैं। उनमें से टेलीफोन एक महत्त्वपूर्ण आविष्कार है। टेलिफोन का आविष्कार अलेक्ज़ेंडर ग्रॅहम बेल ने किया था। वे अमेरिका के

 रहने वाले थे।

                   टेलीफोन के कारण एक-दूसरे से संपर्क करने में बहुत आसानी होती है। व्यापारी अपनी दुकान या कार्यालय में बैठे-बैठे दूर-दराज के व्यापारियों से टेलीफोन पर बात कर सकते हैं। इससे समय और मेहनत की बचत होती है। नंबर मिलाते ही मिनटों में बात हो जाती है। सैकड़ों हजारों किलोमीटर दूर रहने वाले व्यक्तियों से भी मोबाइल फोन द्वारा आसानी से बातचीत की जा सकती है। विदेश संचार सेवा के माध्यम से विदेशों में रहने वाले व्यक्तियों से तुरंत संपर्क साधा जा सकता है। मोबाइल फोन में तरह-तरह की सुविधाएँ हैं। इसलिए हर व्यक्ति इसका दीवाना है।

                  व्यक्तिगत जीवन में भी टेलीफोन बहुत उपयोगी है। इसकी मदद से हम अपने मित्रों और संबंधियों का हालचाल मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार टेलीफोन एक दूसरे को स्नेह के सूत्रों में जोड़ने का काम करता है। 

                 टेलीफोन से हम अपने उस दुश्मन से भी बात कर सकते हैं, जिससे आमने-सामने बात नहीं करना चाहते। टेलीफोन पर कोई भी बात खुलकर कही जा सकती है। कभी-कभी कुछ लोग जब कब जाते हैं, तो ताजगी के लिए टेलीफोन का ही सहारा लेते हैं। अपने मित्रों या रिश्तेदारों से गपशप कर मिनटों में हम अपना बोझ हल्का कर सकते हैं। 

                लेकिन टेलीफोन कभी-कभी मुसीबत भी बन जाता है। कभी-कभी फोन पर अप्रिय बातें भी सुननी पड़ती हैं। कभी हम जिनसे बात करने से बचना चाहते हैं, उससे फोन पर न चाहते हुए भी बात करनी पड़ती है। रात के समय टेलीफोन की घंटी बजने पर नींद खराब हो जाती है।

                 टेलीफोन आज के जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है। इतने उपयोगी आविष्कार के लिए हम इसके आविष्कारक को धन्यवाद देते हैं। 58 नवनीत

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा