epranali

This is educational blog.

Res

Breaking news

रविवार, ३१ जुलै, २०२२

संगणक (कंप्यूटर )

 संगणक (कंप्यूटर ) 


[ रूपरेखा : (1) संगणक क्या है? (2) रचना (3) कार्यपद्धति (4) विविध उपयोग (5) महत्त्व । ] 

                 विज्ञान के नित नए आविष्कारों ने आज दुनिया की तस्वीर ही बदल दी है। इन आविष्कारों में संगणक यानी कंप्यूटर एक अद्भुत आविष्कार है। आज हम कंप्यूटर के युग में जी रहे हैं।

                कंप्यूटर में हमें अपनी आवश्यकता के अनुसार विशेष प्रोग्राम भरने पड़ते हैं। ये प्रोग्राम फ्लापी (एक प्रकार के रिकॉर्ड) पर तैयार किए जाते हैं। इस प्रकार कंप्यूटर का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग 'फ्लापी' है। फ्लापी में चुंबकीय शक्ति होती है, जिसकी मदद से हम मनचाही जानकारी फ्लापी में भर सकते हैं। बाद में इस फ्लापी को कंप्यूटर में डालकर उसे 'की बोर्ड' (कुंजी-पटल) की सहायता से 'मॉनीटर' पर पढ़ा जाता है। फ्लापी में भरी हुई सामग्री के अनुसार संगणक हमारे बहुत सारे काम कर देता है।

                   यह तो हुई अपनी-अपनी आवश्यकतानुसार तैयार की गई फ्लापियों की बात। कुछ फ्लापियाँ बही-खाते रखने के लिए तैयार की जाती हैं। बैंक अकाउंट भी फ्लापियों में भरे जाते हैं। स्टाक के रख-रखाव के लिए भी फ्लापियाँ तैयार की जाती हैं। ग्राहकों के लेन-देन की फ्लापियाँ भी बनती हैं। हम हर तरह के रिकार्ड कंप्यूटर में भर सकते हैं। कंप्यूटर से क्या नहीं होसकता ? इससे हमारा काम बहुत ही आसान हो जाता है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी संगणक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता काम घंटों के प्रयत्नों के बाद भी संभव नहीं हो पाता था, वह आज चंद मिनटों में हो जाता है। है।

                 जो दुनिया भर की खबरें, क्रिकेट का जीवंत प्रसारण और अन्य कार्यक्रम हम टेलीविजन पर देखते हैं। इन चमत्कारों के पीछे भी कहीं-न-कही कंप्यूटर का ही हाथ है। इसके अलावा बच्चों के बहुत सारे खेल कंप्यूटर के माध्यम से खेले जाते हैं।

               संगणक के उपयोग असीमित हैं। आज चारों ओर संगणक का बोलबाला है। इसकी मदद से कोई भी कार्य आसानी से और चुटकी बजाते ही हो जाता है। संगणक की सहायता से पुस्तकें मुद्रित की जाती हैं। रेलगाड़ियों एवं हवाई जहाज के टिकटों का आरक्षण संगणकों के द्वारा ही होता है। कृत्रिम उपग्रहों को उनकी सही कक्षा में स्थापित करने के लिए कंप्यूटर की मदद ली जाती है। 

                अब दुनिया संगणक के हाथ में है। आने वाला युग संगणक का युग होगा। मानव मस्तिष्क की यह अद्भुत खोज चमत्कारों का एक दिलचस्प खजाना है। 

             आज पाठशालाओं और कालेजों में कंप्यूटर के प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था की जा रही है। अब कंप्यूटर का ज्ञान सभी के लिए आवश्यक हो गया है।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा