epranali

This is educational blog.

Res

Breaking news

बुधवार, २३ मार्च, २०२२

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा


विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,


झण्डा ऊँचा रहे हमारा।


सदा शक्ति बरसाने वाला,


प्रेम सुधा बरसाने वाला,


वीरों को हर्षाने वाला,


मातृभूमि का तन मन सारा।


झण्डा ऊँचा


हमारा।


 


आओ प्यारे वीरों आओ,


देश धरम पर बलि बलि जाओ,


एक साथ सब मिल कर गाओ,


प्यारा भारत देश हमारा।


झण्डा ऊँचा रहे हमारा।


 


शान न इसकी जाने पाए,


चाहे जान भले ही जाए


सत्य की विजय कर दिखलाए,


तब होवे प्रण पूर्ण हमारा।


झण्डा ऊँचा रहे हमारा।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा